Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मऊ :आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिन्दा जले

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिन्दा जल  कर मौत हो गयी  । आगजनी की यह घटना कोपागंज पुलिस स्टेशन के अंर्तगत आने वाले शाहपुर गांव में घटित हुई। मरने वालों में एक महिला, एक बालिग़ और तीन नाबालिग थे। घटना के वक़्त परिवार के लोग घर पर ही थे तभी अचानक आग लग गयी। घटना की सूचना पाते ही रिलीफ टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी और बचाव कार्य चालू कर दिए गए। घटना के बारे में बताते हुए मऊ जिले के डीएमअरुण कुमार ने बताया कि एक महिला, एक बालिग और तीन नाबलिग सहित पांच लोग घर के अंदर ही थे तभी आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और रिलीफ टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि चूल्हे ने निकली चिंगारी आग लगने की वजह हो सकती है। डीएम ने इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने का ऐलान किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक गुड़िया की शादी दोहरीघाट के रहने वाले रमाशंकर राजभर के साथ हुई। पति से विवाह के बाद भी वो पिछले पांच सालों से शाहपुर गाँव में अपने मायके में थीं। उनके तीन बच्चे अभिषेक, दिनेश और अंजेश थे। हादसे के वक्त गुड़िया की बहन की बेटी चांदनी भी परिवार के साथ थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे तभी रात करीब साढ़े नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक जब आग पूरी झोपड़ी में फैल गई तब कहीं जाकर परिवार के सदस्यों की नींद खुली मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Related posts

गुजरात: वडोदरा में चीरघर में लगी आग, लकड़ी भी घिरी, सभी दमकल केंद्र अलर्ट पर

Live Bharat Times

उत्तराखंड बस हादसा : बस में फंसे घायल यात्री ने दी सूचना तो सिहर उठे साथी, 300 मीटर नीचे खाई में बिखरे पड़े थे चीथड़े

Live Bharat Times

कन्नौज : मुग़ल गार्डन का नाम बदलने पर अखिलेश का फिकरा “कहीं हमारा आपका नाम भी ना बदल दे”

Admin

Leave a Comment