Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हुआ है । यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। इसमें ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे. पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्रक की टक्कर होने से हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि 40 घायलों में से 20 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जानकारी दी कि बस हैदराबाद से चली थी और उसे गोरखपुर पहुंचना था।

Related posts

मुँह से आ रही है प्याज की बदबू , तो जाने बदबू मिटाने के लिए टिप्स

Admin

AFG vs PAK 2nd T20/ अफगानिस्तान ने T20 सीरीज जीतकर रचा इतिहास: पुराने अपमान का लिया बदला

Admin

क्या मध्य प्रदेश में व्यापम के नाम पर खेला जाएगा बड़ा खेल? भाजपा नेता हुए चिंतित

Admin

Leave a Comment