Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

मनचले से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल तो घर में घुसकर की मारपीट

मसूरी थाना क्षेत्र में मनचले की हरकतों के चलते नाबालिग का स्कूल जाना बंद हो गया। पीड़िता के परिजनों ने जब घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। छात्रा के पिता ने एसपी सिटी को शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र निवासी आठवीं की छात्रा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले काफी समय से मसूरी निवासी सुहैल स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील फब्तियां कस रहा था। मना करने पर नहीं मानने पर मजबूर होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इससे आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह छात्रा के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करने लगा।

बुधवार को इस संबंध में जब सुहैल के पिता से शिकायत की गई तो वह अपने परिवार के साथ छात्रा के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा की मां के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने छात्रा को जबरन उठाकर सुहैल के साथ शादी कराने की धमकी भी दी।

शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि आरोपी सुहेल के खिलाफ छेड़छाड़ करने व पास्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुहैल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पाकिस्तान ने भारत की ओर भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने 5 राउंड फायरिंग कर नाकाम की साजिश, तलाशी अभियान जारी

Live Bharat Times

पंजाब में हैल्थ केयर सेंटरो को किया जायेगा डाउन ग्रेड

Admin

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में पायजामा में लुक की कहानी सुनाई, कहा- ‘थोड़ा सा वेंटिलेशन जरूरी’

Live Bharat Times

Leave a Comment