Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मुंहासे और डार्क सर्कल जैसी समस्याओं में जरूर ट्राई करें यह फेस पैक

आजकल गलत खानपान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही है। उन समस्याओं में मुहासे , डार्क सर्कल, ब्लैक हेड्स आदि मुख्य हैं। इन सब समस्याओं के लिए बहुत से प्रोडक्ट अवेलेबल होते है। लेकिन उन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से भी कभी-कभी फायदा नहीं होता। ऐसे में आपको घरेलू उपाय ट्राई करने चाहिए। इनके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होते। इसके अलावा आपको धीरे-धीरे समस्या से छुटकारा भी मिल जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही फेस मास्क लेकर आए हैं। इसे अगर आप हफ्ते में दो बार ट्राई करते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी। इसके अलावा कील मुंहासे जैसी समस्या में भी राहत मिलेगी।
चाय की तरह हम कॉफी का भी सेवन करते हैं। लेकिन कॉफी हमारी स्किन के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन के टेक्सचर में सुधार लाते हैं। इसलिए आप कॉफी से बनना फेस पैक अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी ले लें। उसमें एक चम्मच शहद डालें। अब इस मिश्रण से अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से मसाज करें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करना चाहिए इससे आपकी स्कीन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होगी।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

खाने के अलावा स्किन के लिए भी लाभमंद है पुदीना, हैरान कर देंगे इसके बड़े फायदे

Live Bharat Times

निदान पर्ची: हाथों के पसीने की समस्या हो सकती है आंतरिक बीमारी का संकेत, जानें इसके बारे में सबकुछ

Live Bharat Times

होममेड क्लींजर्स: ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड क्लींजर ट्राई करें

Live Bharat Times

Leave a Comment