Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

मुख्यमंत्री धामी ने की अमित शाह से मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करी।  यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात पर गृहमंत्री शाह से चर्चा करी। इस मुलाकात के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की इस मुलाक़ात का क्या निहितार्थ है इस बात का अंदाज़ा लगाया जाने लगा है हालॉकि मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात को महज़ शिस्टाचार भेट बताया है।

धामी कैम्प से जुड़े लोगो का कहना है की एक घंटे की इस मुलाकात के दौरान मुख्य्मंत्री ने अमित शाह को राज्य में पिछले दिनों कई जगहों पर जो दैवीय आपदा आयी और उसकी वजह से जो नुक्सान हुआ उसके बारे में बताया। साथ ही साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा जो आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव के कार्य किये गए उसके बारे में जानकारी दी। इसके अलावा राज्य की पुलिस के आधुनिकीकरण के विषय में भी दोनों के बीच गहन विचार विमर्श किया गया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए  मुख्यमंत्री धामी ने  कहा कि राज्य के विकास को लेकर उनकी गृहमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर उन्होंने शाह को दैवीय आपदा की वजह से राज्य में जो बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है उसके बारे में अवगत जानकारी दी है । उन्होंने कहा की केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केंद्र सरकार मजबूती से उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री से इस मुलाकात को राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में भी अमित शाह से बात की है क्योंकि उत्तराखंड कैबिनेट में तीन पद पहले से खाली हैं।

Related posts

आखिरकार काफी ड्रामे के बाद आज पेश होगा दिल्ली का बजट

Live Bharat Times

ओटीटी रिलीज़: अगस्त 2022 की सेकंड हाफ में देखने के लिए क्राइम थ्रिलर

Live Bharat Times

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Admin

Leave a Comment