Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गाजियाबाद में 755 परियोजनाओं का शिलान्यास

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि गाजियाबाद में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 गाजियाबाद नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है-योगी
उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश का 12 लेन का हाईवे गाजियाबाद को जोड़ते हुए निकलता है। देश की पहली रैपिड रेल अगले वर्ष प्रारंभ होने जा रही है जो गाजियाबाद से होकर जा रही है। गाजियाबाद के पास अपना एयरपोर्ट है, बेहतरीन कनेक्टीविटी है। आज इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मैं स्वयं अपने जनप्रतिनिधियों के साथ रु0 878 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात गाजियाबाद को देने आया हूं।
अपार संभावनाओं का प्रदेश है यूपी-योगी
सीएम योगी ने कहा-‘उत्तर प्रदेश अनंत अपार संभावनाओं का प्रदेश है। हमारे पास दुनिया का सबसे जुझारू, प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा है। प्रदेश सरकार युवाओं को मौका दे रही है जिससे प्रदेश के विकास को गति मिली है। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, यह उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर देश के सामने प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है, स्थानीय निकाय एवं पंचायतराज व्यवस्था में जब समान विचारधाराओं के लोग होते हैं तो विकास तेजी के साथ कई गुणा आगे बढ़ता है। बुलेट ट्रेन की स्पीड से विकास दिखता है, बुलेट ट्रेन की स्पीड बनाने के लिए आप सबका सहयोग जरूरी है।’

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे

Live Bharat Times

अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ का रैप स्टाइल सॉन्ग 20 दिन की मेहनत के बाद बना

Live Bharat Times

दिल्ली मेट्रो: 20वें साल में रेड लाइन पर 8 कोच ट्रेनें, नया इंटरचेंज स्टेशन

Admin

Leave a Comment