Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी जे पी नड्डा संग पहुंचे गाज़ीपुर, 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ गाज़ीपुर पहुंच गए। जिले के पुलिस लाइन में इनका हेलीकाप्टर उतरा जहाँ स्थानीय नेताओं ने बुके देकर भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद सीएम राष्ट्रिय अध्यक्ष के साथ कुर्था पवहारी बाबा के आश्रम स्थल पर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।

गौरतलब है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी का 20 जनवरी यानि आज गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन और  आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। गुरुवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन और  पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ इस विषय पर बैठक की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसकेअलावा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जनपद में आगमन के को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया गया है।यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।

इससे पूर्व आज शुक्रवार सुबह सीएम योगी और जेपी नड्डा ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा काल भैरव का विधि विधान से पूजन अर्चन और आरती करने के बाद जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर से बाहर निकले। जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने कुल्हड़ में चाय की चुस्की ली।

Related posts

बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड के साथ वर्कआउट करती नजर आईं सुष्मिता सेन

Live Bharat Times

गुजरात यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ रहे दो छात्रों के बीच मारपीट

Admin

जयपुर – ICU में बाबा से मिले प्रताप सिंह खाचरियावास

Live Bharat Times