Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड @25 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 थीम पर नवम्बर माह में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि नीति आयोग की भांति State Institute for Empowering & Transforming Uttarakhand (SETU) के गठन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जनपद चमोली में माणा गाँव को प्रदेश का प्रथम गाँव मानते हुए वहां कैबिनेट की बैठक आयोजित करना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटकों से कम से कम 5% व्यय स्थानीय सामग्री क्रय करने की अपील को राज्य सरकार ने अपने प्रमुख एजेण्डा में शामिल किया है। राज्य में ग्रीन फील्ड सिटी विकसित करने के लिए पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में 15 स्थलों को चिन्हित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत प्रस्तावित बाल वाटिका कार्यक्रम आरम्भ कर दिया गया है। PPP मॉडल के अन्तर्गत सैनिक स्कूल के गठन हेतु 04 जनपदों में स्थल चयनित कर दिये गये हैं।

Related posts

कोरोना डर! चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का किया ऐलान, जारी रहेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Live Bharat Times

विवेक अग्निहोत्री : ‘कश्मीर फाइल्स’ पर ‘वेबसीरीज’? डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

Live Bharat Times

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

Admin

Leave a Comment