Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

मौसम ने ली करवट : गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी

 

देश के कई हिस्सों में लू के कहर के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा-राजस्थान में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आया है. दिल्ली में देर रात आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई है। वहीं, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान में गिरावट की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम यूपी में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

पश्चिम यूपी में रात में धूल भरी आंधी
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में भी धूल भरी आंधी चली। मेरठ में बिजली गुल होने से गंगानगर, मवाना रोड, शास्त्री नगर समेत शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया. बिजली बंबा बाइपास पर भी रात में अंधेरा रहा। रात के समय शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल रही। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शमीम का कहना है कि अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. रात में अचानक तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है।

बिहार-झारखंड में लू का अलर्ट
इधर, बिहार-झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि झारखंड के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग का कहना है कि गुरुवार तक यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

Related posts

एक्जिट पोल पर शुरू हुई सियासी बयानबाजी, कांग्रेस और आप ने गुजरात में सरकार बनाने किया दावा

Admin

समतानुकूल सतत् प्रयास से ही सफलता मिलती है : पुलिस अधीक्षकचिन्मय विद्यालय में सहोदया प्रतिभा सम्मान समारोह ‘माईलस्टोन-2022‘ सोल्लास संपन्न

Live Bharat Times

15 जून को अयोध्या दौरे पर होंगे आदित्य ठाकरे: अयोध्या के लिए रवाना हुए 1200 युवा शिवसैनिक, संजय राउत ने संभाला पदभार

Live Bharat Times

Leave a Comment