Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

यदि हो जाए टायफाईड तो करे इन चीजों का भोजन, मिलेगी तुरंत राहत

जब कभी किसी व्यक्ति द्वारा गंदे पानी का सेवन कर लिया जाता है या फिर गन्दा, दूषित और अशुद्ध भोजन ग्रहण कर लिया जाता है तो उस व्यक्ति को टायफाईड की बीमारी हो जाती है। इस बीमारी को समय रहते ठीक करना जरूरी है वरना यह सेहत को कई तरीकों से नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। ऐसे में कुछ ऐसे भोजन हैं जो इस समस्या से बहुत जल्द ही राहत दिला सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को ऐसे भोजन की जानकारी होना आवश्यक है जो टायफाईड से पीड़ित व्यक्ति को दिया जा सके जिससे उसे शीघ्र आराम प्राप्त हो।

  1. टाइफाइड होने पर व्यक्ति को अपनी डाइट में दही को जोड़ना चाहिए। दही पेट में जाकर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। वहीं इसके सेवन से पाचन को भी बेहतर बनाया जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति दिन में एक बार दही का सेवन कर सकता है।
  2. टाइफाइड होने पर व्यक्ति को अपनी डाइट में खट्टे फलों को जोड़ता चाहिए यह भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं। खट्टे फल इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। खट्टे फलों में व्यक्ति अपनी डाइट में संतरा, मौसंबी आदि को जोड़ सकता  हैं। इसके अलावा व्यक्ति  टाइफाईड में केला, पपीता, चीकू आदि का सेवन भी कर सकता हैं। व्यक्ति द्वारा जूस  के रूप में भी इन चीजों को अपनी डाइट में जा सकता है।
  3. यदि बॉडी को डिहाइड्रेशन यानि पानी की कमी से बचाना चाहते हैं तो ऐसे मे डाइट में छाछ जोड़ सकते हैं।
  4. हरी सब्जियां न केवल सेहत के लिए उपयोगी होती हैं बल्कि हरी सब्जियों के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। साथ ही टाइफाइड होने पर शरीर की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।

 

Related posts

शिवपाल बन सकते है सपा के महासचिव, बेटे आदित्य को भी मिल सकती है महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी

Admin

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति (WBSHFWS) ने Community Health Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख।

Admin

भोपाल मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Live Bharat Times

Leave a Comment