Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी के आगरा में धमाके के साथ आग का गोला बनी कार।

आगरा यूपी।

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बीती देर रात अचानक एक कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार के अंदर से कई बार विस्फोट की आवाजें आने से कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना न्यू आगरा के अंतर्गत कम्यूनिटी हाल पार्क के बाहर मकान नंबर सी – 35 के बाहर एक कार खड़ी थी। देर रात अचानक कार में आग लग गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टंकी तक आग पहुंचने के बाद उसने धमाका होने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए ।

आग की लपटों में घिरी कार से धमाका होने पर लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुबह से क्षेत्र में आग की चर्चा हो रही है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने लेखपाल की भर्ती के लिए युवाओं को दी बड़ी राहत, अब इस सर्टिफिकेट की नहीं होगी जरूरत

Live Bharat Times

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस :लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता हे।

Live Bharat Times

अरिजीत सिंह को भारी पड़ा ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ गाना! कोलकाता में कैंसल हुआ कॉन्सर्ट

Admin

Leave a Comment