Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ: स्कूटी सवार प्रेमी युगल ने बीच सड़क करी अश्लीलता

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में स्कूटी चलाते हुए  प्रेमी युगल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सड़क पर प्रेमी युगल के पीछे चल रहे युवक ने प्रेमी युगल की स्कूटी चलाते अश्लील हरकत करने का वीडियो बनाया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिये वीडियो में दिख रहे  कपल का पता लगाने में जुटी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के करीब स्कूटी पर सवार एक युवक-युवती स्कूटी चलाते हुए  यातायात नियमो को तोड़ते हुए निकल रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है की युवती स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी है और अश्लील हरकते करती नजर आ रही है। मंगलवार की देर शाम वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए। एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा की वायरल वीडियो और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी का नंबर पता चलने के बाद दोनों युवक युवती के बारे में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

रुपया महत्वपूर्ण रूप से मजबूत, आरबीआई की दर वृद्धि और एक नरम डॉलर द्वारा बढ़ाया गया

Live Bharat Times

ग्लोबल इफेक्ट के चलते सेंसेक्स 927 अंक और निफ्टी 272 अंक टूटकर हुआ बंद

Live Bharat Times

ई-कैबिनेट पोर्टल से सरकार के हर काम को जान सकेंगे आम लोग

Live Bharat Times