Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

लड़की ने कर्ज लेने के लिए मोबाइल एप डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने हैक किया फोन, बनाया अश्लील वीडियो

नोएडा :

नोएडा जिले के सरफाबाद गांव में अज्ञात साइबर ठगों ने एक युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारियां चुरा ली और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी, सेक्टर 113 शरद कांत ने बताया कि सरफाबाद गांव की रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने कर्ज लेने के लिए एक एप डाउनलोड किया।

उसने बताया कि जैसे ही उसने ऐप डाउनलोड किया, लड़की के पास कॉल आने लगे और इसी बीच उसका फोन हैक कर लिया गया और उसकी तस्वीरों सहित निजी जानकारियां चुरा ली गईं।

शरद कांत ने कहा कि शिकायत के अनुसार साइबर ठगों ने उसके मोबाइल फोन से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

देश की संस्कृति का प्रतीक शिल्प ग्राम उत्सव का शुभारम्भ

Admin

भारतीय सिनेमा पर हंसल मेहता के साथ बातचीत के दौरान अनुभव सिन्हा ने कहा, “हम वीकेंड फिल्में नहीं बना रहे हैं

Admin

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, उद्यान, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े देश एवं विदेश के उद्योगपतियों के साथ राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Admin

Leave a Comment