Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च, आम आदमी का असाधारण संघर्ष दिखाएंगे आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी रविवार को लॉन्च कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है. इस ट्रेलर में आमिर के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।

आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। टॉम क्रूज स्टारर यह फिल्म हॉलीवुड में 1994 में रिलीज हुई थी। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव इस हिंदी रीमेक की सह-निर्माता हैं और इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग भारत में सौ से ज्यादा जगहों पर की गई है।

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर में मोना सिंह आमिर खान की मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. इसमें आमिर के किरदार के बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को दिखाया गया है। ट्रेलर में आमिर कभी सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं तो कभी फौजी के गेटअप में. मिस्टर परफेक्शनिस्ट हर लुक में दमदार दिख रहे हैं. लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर में कई वॉर सीक्वेंस की झलक भी देखने को मिली है. जबकि इसमें आमिर के साथ करीना कपूर नजर आई हैं. गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में एक साथ नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

इस लाल सिंह चड्ढा की कहानी जितनी स्पेशल है उतनी ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। आमिर और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के फाइनल मैच के बीच में लॉन्च किया गया था. इसमें सबसे खास बात यह है कि आमिर खान ने इस मैच के दौरान हिंदी कमेंट्री भी की है। यह पहली बार है कि किसी फिल्म का ट्रेलर विश्व टेलीविजन प्लेटफॉर्म और खेल जगत पर लॉन्च किया गया है।

Related posts

रानी मुखर्जी लिख रही हैं आत्मकथा, अगले साल होगी प्रकाशित

Live Bharat Times

धनुष अब हॉलीवुड की और डेब्यू करने जा रहे हैं साउथ स्टार

Live Bharat Times

अनुपमा स्पॉयलर : शो में आ रहा है बड़ा ट्विस्ट, अनुपमा के फैसले पर भड़केंगे अनुज

Live Bharat Times

Leave a Comment