Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लुधियाना के स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट ने एक निजी होटल मे केक मिक्सिंग सेरेमनी का किया आयोजन

सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइन्स एंड टूरिज्म ने केक मिक्सिंग सेरेमनी का किया आयोजन

लुधियाना, दिसंबर 2022: प्री-क्रिसमस समारोह का जश्न मनाने के लिए सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. मनबीर , कार्वाहक वाइस चांसलर डा. सतीश , स्कूल के मुखी और छात्रों ने क्रिसमस केक के लिए एक मिश्रण तैयार किया जिसमें बादाम, काजू, अखरोट, राइजिंग, टूटी फ्रूटी और ग्लेज्ड चेरी को मिलाया गया और ब्रांडी, रम और चेरी में भिगोया गया।
इस मिश्रण का उपयोग करके केक तैयार किए जाते हैं, विशेष रूप से क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है और इस समारोह की सजावट और माहौल भी क्रिसमस की थीम से संबंधित था। सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ होटल मैनेजमेंट, एयरलाइन्स एंड टूरिज्म के मुखी शेफ विकास ने इस त्योहारी सीजन में मिक्सिंग सेरेमनी और केक के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी और आगे छात्रों को बताया कि कैसे ये गतिविधियां उन्हे केक तैयार करने में मदद करती हैं। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने छात्रों को उनका मनोबल बढ़ाने और ऐसे और आयोजनों में भाग लेकर उनकी प्रतिभा को आकार देने के लिए प्रेरित किया जो बदले में उन्हें वास्तविक में होटल मैनेजमेंट छात्रों के लिए काम आएंगी ।
 इस मोके स्टूडेंट वेलफेअर के डिप्टी डायरेक्टर दविंदर सिंह , सब स्कूलों के मुखी और छात्र मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Live Bharat Times

पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में शमा सिकंदर ने हॉट फिगर फ्लॉन्ट किया

Admin

कंगना रनौत ने जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ के लिए उन्हें नामांकित करने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कारों पर मुकदमा दायर किया

Live Bharat Times

Leave a Comment