Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वडोदरा में 200 से ज्यादा किन्नरों ने डाला वोट, अंजुमासी ने कहा- हक से करें मताधिकार

वडोदरा: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान है. 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान जारी है. लोग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट कर सकते हैं. कई बूथों के वोटर बढ़चढ़कर मतदान कर रहे हैं. इतना ही नहीं मतदाता लोगों से भी मतदान करने की अपील कर रहे हैं. वड़ोदरा शहर के बरनपुरा अखाड़े की अंजूमासी के नेतृत्व में किन्नर समाज की 200 से अधिक मतदाताओं ने आज मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया. 200 से ज्यादा किन्नरों ने मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को रोशन किया. इस मौके पर अंजुमासी ने भी लोग से मतदान करने की अपील किया.

गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती के मुताबिक दूसरे चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं. इसमें कुल मतदाता 2,51,58,730 हैं जिसमें से पुरुष मतदाता 1,29,26,501 हैं, महिला मतदाता 1,22,31,335 हैं और अन्य मतदाता 894 हैं. मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र हैं. हम इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं. मतदान कर्मचारियों की संख्या 1,13,325 हैं.

Related posts

इन बातों से पता चलेगा कि आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं

Admin

बिहार: बांका गांव में 2 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Live Bharat Times

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा की तुलना में कांग्रेस ने अब तक उतारे ज्यादा दागी उम्मीदवार

Live Bharat Times

Leave a Comment