Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

विराट कोहली इस खास क्लब के बने इकलौते मेंबर !

विराट कोहली का कद क्रिकेट की दुनिया में आज के दौर में ऐसा हो गया है कि वह जब भी मैदान पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने बल्ले की धूम लगातार जारी रखी है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी विराट ने अच्छी बल्लेबाजी की और 42 रन बनाते ही एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी पहले से ही थे और अब वह 4000 रन पूरे करने के बाद इस खास क्लब में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने अपने 115वें टी20 इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक भी दर्ज है जो उन्होंने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया था। उन्होंने उस पारी के साथ दुनियाभर का अपने 71वें शतक के इंतजार को खत्म किया था। विराट कोहली दुनियाभर में सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के बाद दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इसी वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

Related posts

ताजमहल में इबादत करते 4 पर्यटक गिरफ्तार: सीआईएसएफ ने नमाज अदा करते 4 पर्यटकों को पकड़ा, मस्जिद कमेटी ने किया विरोध

Live Bharat Times

20 साल तक दर्शकों का मनोरंजन कराने वाले लोकप्रिय शो सीआईडी ​​के निर्माता का निधन

Live Bharat Times

Tanushree Dutta Birthday : फिल्मो में दिए बोल्ड दृश्य, रहने लगी आश्रम में

Live Bharat Times

Leave a Comment