Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शादी नहीं हुई तो बन गया नकली पुलिसकर्मी:लड़की के घर वालों को आता देख करने लगा अवैध वसूली, बस स्टैंड से गिरफ्तार

धौलपुर
धौलपुर में पुलिस ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी में बस स्टैंड पर खड़ा था। आरोपी अपना रिश्ता तय करने के लिए पुलिस की वर्दी में घूम रहा था।
टीआई मंतूराम ने बताया कि तीन भाइयों की शादी नहीं होने पर लड़की पक्ष को आरोपी के परिजनों ने पुलिस कॉन्स्टेबल बता दिया। लड़की पक्ष के लोग जब युवक की जांच करने धौलपुर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उसकी ड्यूटी बस स्टैंड पर बता दी। जहां पुलिस की वर्दी पहनकर युवक धौलपुर बस स्टैंड पर खड़ा था। लड़की पक्ष को आता देख युवक मौके से गुजर रहे लोगों पर रौब झाड़ने लगा। इसी दौरान बस स्टैंड पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जब युवक पर शक हुआ तो उन्होंने टीआई मंतूराम को बस स्टैंड बुला लिया। जहां पूछताछ में युवक नकली पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को कॉन्स्टेबल बताने लगा। जिले के सभी थानों में पड़ताल करने के बाद नकली पुलिसकर्मी बने युवक को लेकर निहालगंज थाने पहुंच गए।
टीआई ने मामला दर्ज कराया।

Related posts

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान जारी, जानें तीनों राज्यों में सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

Live Bharat Times

T20 वर्ल्ड कप को लेकर वसीम अकरम ने बताया, रोहित, कोहली या राहुल नहीं भारत के लिए ये बल्लेबाज होगा सबसे बड़ा गेम चेंजर

Live Bharat Times

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, निकली बंपर वैकेंसी।

Live Bharat Times

Leave a Comment