Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स बढ़त के साथ 58,937.38 पर बंद हुआ


शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के साथ मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रॉकेट गति से चढ़े। इस बीच, सेंसेक्स 1.66 फीसदी बढ़कर 58,937.38 अंक और निफ्टी 1.55 फीसदी बढ़कर 17,342.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 1045 अंक चढ़ा
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुले। फिलहाल सेंसेक्स 1045 अंकों की बढ़त के साथ 1.80 फीसदी ऊपर है। इसी के साथ यह 59,006 के स्तर पर पहुंच गया है। तो निफ्टी 291.25 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 17371.95 पर कारोबार कर रहा था।

रिलायंस के शेयर 4.50% चढ़े
दोपहर बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर टॉप गेनर के तौर पर कारोबार कर रहे थे। रिलायंस स्टॉक ग्रीन जोन में 4.50 फीसदी या 100.55 रुपये की बढ़त के साथ 2,335.25 रुपये पर बंद हुआ।

Related posts

सी एम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, हर फरियादी को दिया कार्रवाई का आश्वासन

Live Bharat Times

बिहार: नागरिक के घर की छत पर गिरा तोप का गोला, 3 की मौत

Live Bharat Times

पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में शमा सिकंदर ने हॉट फिगर फ्लॉन्ट किया

Admin

Leave a Comment