Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

शुभमन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा कोहली और रैना का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रंग लाया है। सीरीज जीतने का दावा ठोकने वाले शुभमन गिल ने आखिरी टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। गिल सिर्फ 63 गेंदों पर 126 रन बनाकर नाबाद थे और भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 234/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है और कुल मिलाकर पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।

शुभमन के शतक ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया

यह शुभमन गिल का धमाकेदार शतक था जिसने भारत को अंतिम टी20ई में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विशाल स्कोर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 235 रन का टारगेट दिया। शतक लगाने के बाद शुभमन भी ख़ुशी में अपना हेलमेट उतार कर झुक गए और जोरदार पोज दिए।

शुभम ने तोड़ा कोहली और रैना का रिकॉर्ड

गिल ने भारतीय क्रिकेट के लिए इतिहास रच दिया क्योंकि उन्होंने टी20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बनके सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। गिल ने रैना से सिर्फ 10 दिन पहले 23 साल और 146 दिन में यह उपलब्धि हासिल की। रैना ने 23 साल 156 दिन की उम्र में 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाए थे। इस मैच में, शुभमन ने 54 गेंदों पर 126 रन बनाए, जो किसी भारतीय खिलाड़ी का सर्वाधिक व्यक्तिगत टी20 स्कोर है। गिल ने कुछ महीने पहले ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रन बनाए, एक रिकॉर्ड जो सिर्फ 146 दिनों तक बना रहा और अब गिल ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Related posts

कमांडेंट डोगरा रेजिमेंट सेंटर सेंट्रल कैंट (यूपी) के द्वारा द्रुघट मैन , टेलर, कुक व बार्बर के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

IND VS SA: वनडे सीरीज़ में खेलेंगे विराट कोहली या नहीं? बीसीसीआई अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी

Live Bharat Times

प्राइवेट जेट में अनंत अंबानी ने मनाया कर्मचारी का जन्मदिन, बाद में हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल

Live Bharat Times

Leave a Comment