Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में आपातकाल: कोलंबो में सेना तैनात, कड़ी सुरक्षा के बीच खुली दुकानें; भारत ने ईंधन की कमी दूर करने के लिए भेजा 40,000 टन डीजल

श्रीलंका में गहराती आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। आदेश में कहा गया है कि यह फैसला देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लिया गया है. इसके बाद पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना की तैनाती के बीच शनिवार को राजधानी कोलंबो में दुकानें खोली गईं, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें.

इधर, ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने जो तेल टैंकर भेजा था, वह शनिवार को श्रीलंका पहुंच गया है. इसी से शाम तक ईंधन वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ईंधन संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, भारत ने श्रीलंका को 1 अरब डॉलर की क्रेडिट लाइन दी है। इसके तहत 40,000 टन डीजल लेकर एक जहाज श्रीलंका पहुंच चुका है।
हिंसा के आरोप में 45 गिरफ्तार
इससे पहले गुरुवार को हजारों लोगों ने राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक झड़प में कम से कम 5 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। हिंसा के सिलसिले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

रांची एयरपोर्ट पर 14 करोड़ की लागत से दो नए एयरोब्रिज का लोकार्पण।

Live Bharat Times

कभी सोचा है की छत पर लगी ये स्टील की टोकरी जैसी आकार क्या है और क्यों लगी है।

Live Bharat Times

स्मृति मंधाना का कश्मीरी बच्ची को दिल जीतने वाला जवाब

Live Bharat Times

Leave a Comment