Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘संजू’ के बाद अब रणबीर कपूर बनेंगे ‘दादा’! हाथ में बल्ला लेकर गांगुली का किरदार निभाएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी को रुपहले पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है। एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब बॉलीवुड सौरव गांगुली के जीवन पर बायोपिक बनाएगा। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट को सौरव गांगुली ने मंजूरी दे दी है। स्क्रिप्ट मंजूर होने के बाद अब हर किसी के मन में एक सवाल आ रहा है कि बॉलीवुड का कौन सा अभिनेता पर्दे पर ‘दादा’ का किरदार निभाएगा।

दादा का किरदार निभाएंगे रणबीर
सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में होगी। इस फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है। सौरव गांगुली के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘रणबीर कपूर का नाम बायोपिक के लिए चुना गया है और वह सौरव गांगुली की ऑनस्क्रीन भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले डेट का मामला फंस रहा था। अब माना जा रहा है कि रणबीर ने भी काम करने की इजाजत दे दी है। दिलचस्प बात यह है कि सौरव अक्सर रणबीर के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं’। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले 9 सितंबर, 2021 को यह घोषणा की गई थी कि इस बायोपिक को बनाने के लिए सौरव गांगुली और लव फिल्म्स ने हाथ मिलाया है।

शूटिंग जल्द शुरू होगी
फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली से स्क्रिप्ट अप्रूव होने के बाद बायोपिक की शूटिंग कोलकाता में शुरू होगी। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए होगा। रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं।

Related posts

महाराष्ट्र: सेना का सिपाही बताकर वीवीआईपी क्षेत्र में घुसा शख्स, क्या पीएम मोदी पर हमले की थी योजना?

Admin

सीबीआई ने 2014 के हत्या के मामले में आम्रपाली के एमडी, 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

Admin

अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया का दूसरा घर भी कुर्क: मेरठ पुलिस ने ताला तोड़कर तस्लीम की अवैध संपत्ति जब्त की

Leave a Comment