Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संदिग्ध हालत में फौजी का शव होटल के कमरे से बरामद, हो रखा था कोर्ट मार्शल

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल के कमरे से एक फौजी का शव बरामद हुआ है। फौजी पिछले एक महीने से होटल में रुका हुआ था। फौज से भी उसका कोर्ट मार्शल हो रखा था। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के नाका इलाके के होटल सेतु शर्मा में शुक्रवार को फौजी धनंजय सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उसका शव होटल के कमरे से बरामद किया गया है। धनंजय सिंह को होटल में रुके हुए करीब एक महीने का वक़्त हो गया था।

प्रभारी निरीक्षक नाका प्रदीप कुमार के मुताबिक मृत फौजी धनंजय सिंह जिला गाजीपुर के निवाली गांव निवासी बृजबिहारी सिंह का बेटा था और फौज में था। वर्तमान में उसका फौज से कोर्ट मार्शल हो गया था। होटल में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक धनंजय अक्सर होटल में आकर रुकता था लेकिन वह पहले कभी चार या पांच दिन से ज्यादा नहीं रुका। इस बार वो तकरीबन एक महीने से होटल में ही रुका हुआ था। बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे के करीब उसने वेटर से अपने कमरे में खाना मंगाया और शराब पी।

अगले दिन शुक्रवार को जब दोपहर के तीन बजे तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और वो कमरे से बाहर भी नहीं निकला तो होटल के कर्मचारियों को थोड़ा शक हुआ, उन्होंने कमरे की डोरबेल बजाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरे के दरवाजे को जब धक्का दिया गया तो वह अंदर से खुला होने कारण खुल गया। कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर धनंजय का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक धनंजय की नाक से खून बह रहा था जिससे ये अंदाजा लगाया गया की अधिक शराब पी लेने के कारण उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस को मौका ऐ वारदात से खाली प्लेट, शराब की बोतलें, गिलास, कपड़े, मोबाइल और नकदी मिली। पुलिस ने जब मोबाइल में मिले नंबरों से बात करी तो धनंजय के भाई कन्हैया से बात हुई। उसने बताया की धनंजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके कारण पत्नी घर छोड़ कर चली गयी थी। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Related posts

BJP: निष्ठावान और बेदाग छवि वाले शिवप्रताप को राज्यपाल बनाकर बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक!

Admin

दिल्ली में कोविड के 689 नए मामले, सकारात्मकता दर 29.4%

Live Bharat Times

कोविड XBB.1.5: कोविड का नया रूप: बेवजह बाहर न निकलें, सावधान रहें, विशेषज्ञ बोले

Admin

Leave a Comment