Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

सऊदी अरब का कमाल अर्जेंटीना की हार जानिए क्या है खबर

टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला ग्रुप सी की अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच खेला गया। इस मुकाबले के 10वें मिनट में ही अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी ने पहला गोल दागा और अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरू से ही मेसी की टीम हावी दिख रही थी। लेकिन दूसरे हाफ में जिस तरह सऊदी अरब ने वापसी की वो शानदार था। सालेह अलशेहरी और सालेम अल्दावसारी के गोल की बदौलत सऊदी ने मैच 2-1 से अपने नाम किया।

हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही था लेकिन दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने जिस तरह से वापसी की उसके बाद अर्जेंटीना की टीम बेबस नजर आई। सऊदी अरब की जीत के हीरो सालेह और सालेम के अलावा उनके गोलकीपर अल ओवेज भी रहे। इस सीजन के तीसरे दिन अर्जेंटीन की हार एक बड़े उलटफेर के तौर पर देखने को मिली है। यग ग्रुप सी का पहला मैच था और दसूरा मुकाबला इस ग्रुप का आज ही मेक्सिको और पोलैंड के बीच खेला जाएगा। अर्जेंटीना की टीम अब अपना अगला मैच 26 नवंबर की रात 12.30 बजे मेक्सिको के खिलाफ खेलेगी। वहीं सऊदी अरब का सामना उसी दिन शाम 6.30 बजे पोलैंड से होगा।

Related posts

‘छिपाने या डरने की कोई बात नहीं…’: अडानी मामले में गृहमंत्री ने तोड़ी चुप्पी

Admin

SJVN Limited Recruitment 2023 ने Junior Field Engineer ओर Junior Field Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Admin

प्रोटीन से भरपूर काबुली चने में छिपा है सेहत का खज़ाना

Live Bharat Times

Leave a Comment