Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के विवादित बयान को चाटुकारिता की पराकाष्ठा बताया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मुरादाबाद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि भगवान राम की पादुका (लकड़ी के चप्पल) दूर तक जाते है। यदि पादुका उत्तर प्रदेश में पहुँची है तो विश्वास है कि ‘राम जी’ भी पहुँचेंगे।

इसको लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘नर की तुलना नारायण से करना कोई भी उचित नहीं समझेगा। चाटुकारिता की पराकाष्ठा है लेकिन आप दूसरों को आहत करे रहे हैं। कहाँ 10 जनपथ में रहने वाले राहुल जी और कहाँ पिता की आज्ञा से चौदह वर्ष वन में रहने वाले वनवासी राम जी, जो मर्यादा पुरुषोत्तम  हो गए। उन्होंने भालुओं और वानरों की सेना लेकर राष्ट्र को नमन किया और लंका का विनाश किया और कहाँ आप नारायण की तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से कर रहे हैं, जिसने सीमा पर हमारे सैनिकों के लिए अपशब्द बोले है। इससे जवानों की भावनाएं भी आहत होती हैं। मुझे नहीं लगता कि नर की तुलना नारायण से करना उचित है।’

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जहां एक नेता राशिद अल्वी को राम का नाम लेने वाले को राक्षस के रूप में देखते है, वहीं अब सलमान खुर्शीद हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से करते हैं। अब उन्हें राहुल गांधी में भगवान राम नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का खामियाजा कांग्रेस को भी भुगतना पड़ रहा है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि वे सुधर नहीं रहे हैं। इस बार देश की जनता भगवान राम के अपमान का ऐसा जवाब देगी कि वो अपमान की भाषा भूल जायेंगे।

Related posts

अभिनेता सैफ अली खान ने शुरू की साउथ की फिल्म ‘NTR 30’ की शूटिंग

Live Bharat Times

रोशन जैकब : अधिकारियों के जूते पहनकर, कंधों पर चलते हुए हमने तस्वीरें देखी हैं, लेकिन लखनऊ के कमिश्नर जैकब ने सबका दिल जीत लिया.

Live Bharat Times

खासियत जाने वंदे भारत की। साथ ही साथ सुविधा भी जाने।

Live Bharat Times

Leave a Comment