Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ससुराल सिमर का’ शो फेम वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच कर रही है।

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साई बाग कॉलोनी का है। इंदौर में कई सालों से रह रही टीवी सीरियल एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

वैशाली ठक्कर ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। उन्होंने इस सीरियल में संजना का रोल प्ले किया था जिसकी वजह से वो काफी पॉपुलर हुई थीं। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

वर्ष 2015 में, उन्हें स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना की भूमिका निभाने का मौका मिला। इस टेलीविजन शो ने उन्हें काफी शोहरत दिलाई। इस शो के बाद वह ये वड़ा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विश और अमृत में नजर आईं। वैशाली की सबसे लोकप्रिय भूमिका ससुराल सिमर का में अंजलि भारद्वाज की थी जिसके लिए उन्हें एक नकारात्मक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए गोल्डन पेटल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
वर्ष 2019 में वैशाली टेलीविजन शो में मनमोहिनी में देखा गया था। जिसमें उन्होंने मानसी की भूमिका निभाई थी। वैशाली ने टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिधरपुर की रहने वाली हैं।

Related posts

जलती हुई गाड़ी…सनी को देख उड़ जाएगा होश, गदर-2 की शूटिंग का वीडियो लीक

Admin

जल सुरक्षा चिंता का एक प्रमुख क्षेत्र है: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

Admin

Leave a Comment