Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

साजिद खान को देख भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- बिग बॉस से बाहर निकालो

फिल्म निर्माता साजिद खान की बिग बॉस 16 में एंट्री पहले दिन से ही विवादों में रही है। साजिद को शो में देखने के बाद आम लोगों से लेकर बड़े सेलेब्रिटीज तक उनके साथ-साथ मेकर्स के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का नाम भी जुड़ गया है।

साजिद खान को बिग बॉस का स्टेज मिलने पर स्वाति मालीवाल काफी गुस्से में हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भी लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में फिल्म निर्माता को बिग बॉस के घर से बेदखल करने की मांग की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा “साजिद खान के ख़िलाफ़ 10 महिलाओं ने #MeToo मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के  आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को Bigg Boss में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह ग़लत है। मैंने @ianuragthakur जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएँ!”

इससे पहले सिंगर सोना महापात्रा और जानी-मानी पत्रकार जेनिस सिकेरा ने भी साजिद को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म देने को लेकर कई ट्वीट कर नाराजगी जताई थी। इसके अलावा कई और सेलेब्स ने भी साजिद के खिलाफ आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर लगातार साजिद को शो से बाहर करने की मांग की जा रही है।

इन सबके बीच एक खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से बिग बॉस काफी परेशान हैं। उन्हें डर है कि कहीं एक कंटेस्टेंट की वजह से पूरा शो बुरी तरह प्रभावित न हो जाए। यही वजह है कि मेकर्स अब सादिज खान को बिग बॉस से बेदखल करने के फैसले पर विचार कर रहे हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

Related posts

क्या अब खत्म होगा केबीसी सीजन 14? बिग बी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, देखिए उन्होंने क्या कहा

Admin

हरियाणा पुलिस विभाग (Haryana Police) के द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

Central Silk Board (CSB) ने Assistant Director (A&A), Field Assistant, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Admin

Leave a Comment