Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

साजिद नाडियाडवाला बर्थ डे : सलमान से करी नो शादी की डील, झेला पत्नी दिव्या भारती की हत्या का इलज़ाम

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्मो की हिट मशीन कहे जाने वाले फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला आज यानी 18 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला आज 57 साल के हो गए हैं। इन्होने बॉलीवुड को न केवल कई हिट फिल्में दी हैं, बल्कि साथ ही सेहत इन्होने ‘हाउसफुल 4’, ‘किक’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। साजिद का जन्म आज ही के दिन 1966 में मुंबई में हुआ था। आजकल साजिद  सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ सहित और भी कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और अहान शेट्टी जैसे एकटर्स को इंडस्ट्री में साजिद ने ही लांच किया है।

साजिद नाडियाडवाला का जहाँ कहीं भी जिक्र होता है तो उनकी पहली पत्नी और 90 के दशक के खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती का जिक्र जरूरत होता है।  दिव्या भारती की मौत के बाद कई लोगों ने साजिद को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया। हालाँकि ये बात कभी साबित नहीं हो सकी। साजिद और दिव्या ने 10 मई, 1992 को शादी की थी, इसके लिए एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदला और सना नाम रख लिया। दोनों ने अपने करियर को देखते हुए पब्लिक के बीच शादी की बात छिपकर रखी, हालांकि लोगो का कहना है की दिव्या अपनी शादी की बात सबको बता देना चाहती थीं।

दिव्या की मौत के बाद साजिद नाडियाडवाला ने वर्धा नाडियाडवाला के साथ साल 2000 में दूसरी शादी की। आज भले ही साजिद एक शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन एक वक़्त था जब उन्होंने सलमान खान से वादा किया था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे। अपने एक इंटरव्यू में साजिद बताते हैं की, ‘मेरे और सलमान खान के बीच डील हुई थी कि हम कभी शादी नहीं करेंगे, ये डील साल 1999 में हुई थी। पांच-छह दिन बाद सलमान ने अपना इरादा बदल दिया।’साजिद ने आगे कहा, ‘ऐसे में मैं अपने मैरिज प्लान के साथ आगे बढ गया। सलमान जब मेरी शादी में पहुंचे तो उन्होंने मुझे गले से लगा लिया और धीरे से मेरे कान में कहा अभी भी वक्त है, बाहर गाड़ी खड़ी है। वो चाहे तो अब भी शादी से भाग सकते हैं। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी वर्धा को बधाई दी।’

Related posts

लता मंगेशकर का परिवार पूरा करेगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंगर बनाना चाहती हैं इंडस्ट्री के लोगों के लिए ओल्ड एज होम

Live Bharat Times

बिहार: बिहार में इन गंभीर बीमारियों की दवाएं मिलेगी मुफ्त! जानीए पुरी जानकारी

Admin

मुख्यमंत्री योगी आज फिर करेंगे मैनपुरी में जनसभा, जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

Admin

Leave a Comment