Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम योगी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल हुए


दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023′ के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ग्रोथ इंजिन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना है. इसके लिए राज्य सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के आगामी 5 वर्ष के  कार्यक्रम को आप सबके सामने प्रस्तुत किया है.

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस उद्देश्य में हमारी सरकार आगामी 10-12 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है.

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के लिए कर्टेन रेजर समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं. इसमें से समिट के भव्य आयोजन में हमारे साथ हिस्सा लेने के लिए 21 देशों से सहभागिता के लिए अनुरोध किया है जिसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने हमारे साथ सहभागिता व्यक्त की है.

Related posts

स्वस्थ रहना है तो रोज खाएं आसो पूनम से लेकर कार्तिक पूनम तक इस फल का सेवन

Live Bharat Times

दिपावली के पवित्र त्यौहार पर सुख समृद्धि के लिए यह चीजें जरूर करें

Admin

धनतेरस पर ये 4 चीजें देखें तो समझ लें कि किस्मत चमकेगी, घर आएंगे लक्ष्मीजी

Live Bharat Times

Leave a Comment