Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

सूर्य के शतक से श्रीलंका पस्त, भारत ने 2-1 से सीरीज जीती

वर्ष 2023 की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार ढंग से करी। कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व  में टीम इंडिया ने शनिवार को राजकोट में तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 91 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम में घर में यह लगातार 12 वीं सीरीज जीत है। इसके साथ ही भारत का श्रीलंका के साथ घर में सीरीज नहीं गवाने का रिकॉर्ड भी कायम रहा।

भारत की इस शानदार जीत का श्रेय उप कप्तान सूर्य कुमार यादव को जाता है। जिन्होंने शानदार  बल्लेबाजी करते हुए करते हुए अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक ठोक दिया। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और नौ छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.60 का रहा। सूर्य कुमार के अलावा शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम में अक्षर पटेल ने आखिरी ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की और नौ गेंद पर नाबाद 21 रन ठोक दिए। भारत की पारी की शुरुआत ईशान किशन और शुभमन गिल ने की। किशन पहले ही ओवर में दिलशान मदुशंका का शिकार बन गए। उन्होंने एक रन बनाए। वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। किशन ने पहले टी20 में 37 और दूसरे में दो रन बनाए थे।टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।

श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए। लंकाई टीम के लिए बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

Related posts

श्रेयस अय्यर ने रजनीकांत की मदद से की जोरदार वापसी, बताया टी20 क्रिकेट में क्या है अपराध?

Live Bharat Times

IND vs NZ, T20 World Cup 2021: हार्दिक पांड्या समेत किए गए 2 बदलाव, सुनील गावस्कर ने बताया न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन!

Live Bharat Times

इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने रोनाल्डो; सऊदी अरब की डील आपके होश उड़ा देगी

Live Bharat Times

Leave a Comment