Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 60691 पर हुआ बंद, हफ्ते के पहले दिन टूटा बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन के अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 311 अंक टूटकर 60,691.54 पर और निफ्टी 97 अंक नीचे 17,847.05 पर बंद हुआ है। हालांकि आज सुबह बाजार हरे निशान के साथ खुला था। लेकिन दिन में मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट आ गई।

सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंकिंग सेक्टर में मुनाफावसूली है। बैंक निफ्टी 1.05 फीसदी या 430 अंक की गिरावट के साथ 40701 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में शामिल 12 में से 11 शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा एनर्जी, एफएमसीजी, मेटल्स, फार्मा सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई।

इतना ही नहीं पहले कारोबारी दिन में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही है। आज के ट्रेड में केवल ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Related posts

मोगा के एक मुस्कुराहट NGO की ओर से बाल्मीकि कोलोनी पर भगवान बाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

Live Bharat Times

वार्म अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन हराया, शमी ने किया कमाल

Admin

CJI उदय ललित: देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Live Bharat Times

Leave a Comment