Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सोनभद्र : उप मुख्यमंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरिक्षण

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मंगलवार को सोनभद्र के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के कई वार्डों में जाकर वहां इलाज़ के लिए भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना।इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करी। डिप्टी सीएम ने जिला अस्पताल के परिसर में चल रहे कैंटीन के निर्माण कार्य की क्वालिटी पर अपना असंतोष जाहिर किया। साथ ही तैयार सामग्री का सैम्पल वह अपने साथ जांच के लिए ले गए। जिला अस्पताल के निरिक्षण के  दौरान उन्होंने अधिकारीयों को निर्माण के बाद से ही बंद चल रहे बर्न यूनिट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।

अपने दो दिवसीय भ्रमण पर सोनभद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री आज मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के गेट से ही निरीक्षण करना शुरू कर दिया। इमरजेंसी को देखते हुए उप मुख्यमंत्री वार्ड में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने गैलरी में जगह-जगह बिजली के तारों को अस्त-व्यस्त लटकते देख अपनी नाराजगी व्यक्त करी और साथ में मौजूद अधिकारीयों को तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने वार्डों में इलाज़ के लिए भर्ती  मरीजों से पूछताछ की। 20 मिनिट के करीब वार्ड में रुकने के बाद वह पास ही मौजूद मलिन बस्ती गए। वहां डिप्टी सीएम ने अधिकारीयों को  साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीँ उन्होंने बस्ती में बीमार एक 90 वर्षीय महिला को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया। उप मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: उद्योगों के लिए हुनरमंद युवाओं का होना बेहद जरूरी: आरसी बिधान

Live Bharat Times

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करेंगे राजस्थान के शाही महल से शादी

Live Bharat Times

पीएम मोदी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर उनका आभार व्यक्त किया

Live Bharat Times

Leave a Comment