Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

सोनू निगम की पत्नी और बेटा हुआ कोरोना पॉज़िटिव , सिंगर बोले- मैं मर नहीं रहा हूं

सोनू निगम परिवार के साथ कोरोना पॉज़िटिव , सिंगर बोले- ‘मैं मर नहीं रहा…’
सोनू निगम के साथ उनका परिवार भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और उनका बेटा कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

सोनू निगम
देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस महामारी ने एक बार फिर लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीज़ो की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में टीवी के कई कलाकार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल हो गया है.

सिंगर ने अपने संक्रमण की जानकारी अपने सोशियल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि सिंगर अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। सोनू ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वह इस समय क्वारंटीन में हैं।

सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी को नया साल मुबारक। मैं कोविड पॉज़िटिव हूं। कुछ लोग जानते हैं और बहुत से लोग नहीं। लेकिन यह सच है कि मुझे नहीं लगता कि मैं कोविड पॉज़िटिव हूं। मैं दुबई में हूं। मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीज़न 3 की शूटिंग भी करनी थी। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए मुझे कोरोना टेस्ट करवाना था और मैं कोविड पॉज़िटिव आया हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला चल रहा है यानी मैं ठीक हूं। लेकिन मुझे उन लोगों के लिए बुरा लगता है जिनको मेरी वजह से परेशानी हुई है । अन्य गायक मेरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

उन्होंने आगे कहा कि मैंने आसपास के कई लोगों से बात की है. वीडियो में सोनू ने कहा कि मुझे इस बात का बुरा लग रहा है कि काम फिर से रुक रहा है. यह बहुत तेज़ी से फैल रहा है। मुझे सिनेमाघरों और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि काम अभी शुरू ही हुआ था। पिछले 2 साल से सब कुछ बंद था। लेकिन मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

सिंगर ने आगे कहा कि मैं नए साल के मौके पर अपने बेटे निवान से मिलने दुबई आया था। लेकिन अब मैं कोरोना पॉज़िटिव हूं। मेरी पत्नी मधुरिमा, मेरा बेटा और मेरी पत्नी की बहन समेत हम सभी कोरोना पॉज़िटिव हैं. हम हैप्पी कोरोना पॉज़िटिव परिवार हैं।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सिंगर्स लगातार अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट  कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने यूके में परफॉर्म किया। अक्टूबर के महीने में वह ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में नज़र आए थे..

Related posts

‘जुग जग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने अचानक कियारा आडवाणी को अपनी गोद में उठा लिया और भाग खड़े हुए.

Live Bharat Times

Vicky-Katrina Wedding: विक्की-कैटरीना की शादी के वेन्यू के बाहर हैं पुख्ता इनतेज़ाम, वायरल हुईं तस्वीरें

Live Bharat Times

क्या अपने देखा भारती सिंह के बेटे को? दिखने में भारती और हर्ष से काफी सुंदर है।

Live Bharat Times

Leave a Comment