Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

हड्डियों में सूजन और दर्द के लिए अपनाएं यह तेल, इससे मिलेंगे अनेक फायदे

बचपन से ही हमारी दादी मां या फिर नानी मां तेल से मसाज करती आ रही है। क्योंकि तेल की मसाज करने से ब्लड सरकुलेशन सही होता है। इसके अलावा हड्डियां मजबूत होती है। खासकर के छोटे बच्चों को तेल की मसाज की जाती है। बड़ों को भी अगर सूजन या फिर हड्डियों में दर्द है तो तेल से मालिश करने पर फायदा मिलता है। लेकिन अब इस बात का कन्फ्यूजन है कि किस तेल का इस्तेमाल किया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह के तेल का इस्तेमाल करके आप हड्डियों के दर्द और सूजन को दूर कर सकते हैं।           हड्डियों में दर्द और सूजन के लिए जैतून का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा। रोजाना जैतून के तेल से हड्डियों की मालिश करें या फिर दर्द वाले भाग पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप सरसों के तेल से भी मसाज कर सकते हैं। सरसों का तेल जोड़ों के दर्द और अन्य तरह की हड्डियों के दर्द में भी फायदा देता है। बादाम का तेल हड्डियों को मजबूत करता है। अगर आप चाहें तो बादाम के तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होगी दर्द और सूजन के लिए तिल का तेल फायदेमंद होता है। अगर आप तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन की झुर्रियां भी खत्म हो जाती है।

 

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

स्कूल स्वास्थ्य राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे राज्य में सबसे अधिक सूरत में 165 प्रतिशत काम हुआ

Admin

औषधीय गुणों से भरपूर हे काली मिर्च। जाने और भी फायदे।

Live Bharat Times

अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें ये काम।

Admin

Leave a Comment