Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता: सीएम पुष्कर सिंह धामी

चंपावत उत्तराखंड।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा उत्तराखण्ड में वित्तीय समावेशन तथा सीएसआर के तहत की जा रही पहल कार्यक्रम के तहत चम्पावत पुलिस को 10 मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बैंक की चम्पावत शाखा का वर्चुअली लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को संयुक्त आजीविका ऋण के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पब्लिक प्राइवेट फाइनेंस को लेकर यह एक नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का मंत्र तभी सार्थक हो सकता है जब समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन-प्रशासन बैंक स्वास्थ्य शिक्षा के सुविधा हो।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम सबको पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता है। प्रदेश में वित्तीय संसाधन और उनके लिए किए जाने वाले प्रयास उत्साहजनक हैं, उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग भी हैं जो बुनियादी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि हम सब का प्रयास होना चाहिए कि समाज को आगे बढ़ाएँ। सरकार जनकेंद्रित होकर उत्तराखण्ड के विकास में काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सोच नेतृत्व और कार्यशैली का ही परिणाम है कि भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के प्रत्येक देशवासी के जनधन खातों को लेकर जिस सोच के साथ अभियान चलाया था उसका परिणाम पिछले कई सालों से दिख रहा है। जनधन खातों में विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक जा रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य में वित्तीय संस्थानों, विशेषकर बैंकों द्वारा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर ध्यान देने के प्रयास भी उत्साहजनक रहे हैं। हमारी सरकार उत्तराखण्ड के विकास के लिए लोक केंद्रित पहल शुरू करने में सबसे आगे रही है।

Related posts

आज पुतिन का जन्मदिन एक आम गरीब कैसे बना राष्ट्र पति

Live Bharat Times

आज से पंजाब के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ महा दाख़िला अभियान

Live Bharat Times

TSPSC ने Group-II Service पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Live Bharat Times

Leave a Comment