Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हरदोई : अखिलेश के काफिले में हादसा, 6 गाड़ियां आपस में टकराई, चार लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना इलाके में  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। सपा प्रमुख के काफिले में चल रही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं , जिनको इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। आज शुक्रवार की दोपहर को कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर पड़ने वाले ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं। तभी अचानक ब्रेकर के के आ जाने की वजह से तेज गति से साथ मे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके कारण साथ में चल रही दो फार्च्यूनर सहित सात गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए।कार्यकर्ताओ ने आनन फानन में सभी घायलों को साथ में चल रही एम्बुलेंस के जरिये मल्लावां और माधौगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 28 वर्षीय मीडिया कर्मी नसीम खान  निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, 35 वर्षीय मुनेंद्र यादव निवासी बिलग्राम और 60 वर्षीय वसीम वारसी (60) निवासी संडीला हैं। इसके अलावा कप्तान सिंह निवासी संडीला और अन्य कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।

कोतवाल शेषनाथ सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराईं थीं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Related posts

अगर आप भी अक्सर चिंता और तनाव से गुजरते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें

Live Bharat Times

पैट्रोल व डीज़ल कीमतों में वृद्धि को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

Live Bharat Times

बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान खान, एक्ट्रेस की तलाश में खुद जुटे एक्टर

Admin

Leave a Comment