Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हरदोई :प्रेमी युगल लटके फांसी के फंदे पर, करना चाहते थे शादी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में आज सोमवार को एक युवक-युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत  युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदूपुर खैराई गांव निवासी एक युवती और युवक का शव युवती के चाचा के घर में एक ही रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाके की पुलिस और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related posts

दो साल में सीएम गहलोत के भाई पर दूसरी छापेमारी: अग्रसेन गहलोत पर सीबीआई की छापेमारी, ईडी ने भी 2020 में की कार्रवाई

Live Bharat Times

‘सेल्फ़ी’ से ‘मैं खिलाड़ी’ में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार के कातिलाना डांस स्टेप्स

Admin

हिजाब रो: ‘स्कूल ड्रेस के रंग का हिजाब पहनने की अनुमति’, कर्नाटक हाईकोर्ट से छात्राओं की मांग, आज होगी सुनवाई

Live Bharat Times

Leave a Comment