Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

होटल रूम में महिला पुरुष का वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले हत्थे चढ़े

नॉएडा के एक होटल में अपने दोस्त के साथ एक महिला रुकी शातिरों  ने उनका वीडियो बना लिया और पैसे की मांग करने लगे, महिला ने पुलिस में शिकायत करी, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मिया खान ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी महिला दोस्त के साथ थाना फेज-3 के एक होटल में रूका था। जहां उसकी निजी वीडियो बनाकर कुछ लोग पैसे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ़्तार किया और पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुछ दिन पहले होटल में गए थे और वहां एक कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर चले आए थे। इसके बाद उसी रूम में जब महिला अपने दोस्त के साथ गई तो उसके प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड हो गए। आरोपी ने इस वीडियो के आधार पर दोनों को ब्लैकमेल करने लगे। साद मियां खान ने आगे बताया कि जिस नंबर से आरोपियों ने पीड़िता को फोन किया उसके बारे में पता चला कि एक अन्य गैंग है जो इस तरह की किट बेचता है।  किट में सिम, पासबुक और बैंक की जानकारी होती है। उस गैंग के बारे में पता किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ़्तार भी किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसने ऐसी एक किट अनुराग को बेचा है जो कॉल सेंटर चलाता है। अनुराग दुबई आधारित कंपनी बनकर लोगों को सस्ता आई-फोन दिलाने के लिए कॉल सेंटर चलाता था उसे भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी आरोपियों ने किसी को निशाना बनाया था।

Related posts

समतानुकूल सतत् प्रयास से ही सफलता मिलती है : पुलिस अधीक्षकचिन्मय विद्यालय में सहोदया प्रतिभा सम्मान समारोह ‘माईलस्टोन-2022‘ सोल्लास संपन्न

Live Bharat Times

भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स 671 अंक टूटा

Live Bharat Times

द कश्मीर फाइल्स’ विवाद: इजरायली निदेशक नादव लापिड ने आखिरकार मांगी माफी

Admin

Leave a Comment