Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामला, जैकलीन फर्नांडिस की 15 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। उस दिन नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा। इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के लिए बड़ा राहत माना जा रहा है।

ईडी की जांच पर जैकलीन ने कहा- सारे आरोप बेबुनियाद
जैकलीन ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि ‘मैं अपने काम से विदेश जाती थी, लेकिन मुझे विदेश जाने से रोक दिया गया। मुझे अपने परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिलने दिया गया। मैंने इन सभी मामलों के संबंध में जांच एजेंसी को ईमेल किया है, लेकिन उन्होंने जवाब देने की भी जहमत नहीं उठाई। यह आरोप लगाते हुए कि मैं देश से भागने जा रही हूं, उन्होंने एलओसी (लुकआउट सर्कुलर) जारी कर मुझे रोक दिया। ईडी के सभी आरोप निराधार हैं।

ईडी ने कहा- एक्ट्रेस ने की भागने की कोशिश
प्रवर्तन निदेशक ने कहा कि जैकलीन ने दिसंबर 2021 में देश से भागने की कोशिश की थी। वह श्रीलंका और अन्य देशों में बसने की सोच रही थी। वह फिर से भागने की कोशिश करेगी। ईडी के इस बयान को सुनकर कोर्ट ने सवाल किया कि अगर उनके खिलाफ सबूत हैं तो जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

Related posts

रोशन जैकब : अधिकारियों के जूते पहनकर, कंधों पर चलते हुए हमने तस्वीरें देखी हैं, लेकिन लखनऊ के कमिश्नर जैकब ने सबका दिल जीत लिया.

Live Bharat Times

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की 28 को भीलवाड़ा में दौरा प्रस्तावित, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

Admin

हिंदू संगठनों के बाद मुस्लिम संगठनों ने भी किया पठान फिल्म का विरोध!

Admin

Leave a Comment