Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

2021 में कटरीना-विक्की, वरूण धवन-नताशा समेत इन सितारोने रचाई शादी

साल 2021 खत्म होने जा रहा है| यह साल फिल्मी सितारों के लिए खास रहा| इस साल कटरीना कैफ- विक्की कौशल समेंत सितारों ने सात फेरे लिए| एसे ही कुछ सितारों के बारे में हम आपको बता रहे हैं|

 

दीया मिर्जा-वैभव रेखी

बॉलिवूड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी को शादी की| मुंबई में वैभव रेखी के साथ इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए| प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद दीया की ये दूसरी शादी थी|

वरूण धवन-नताशा दलाल

बॉलिवूड एक्टर वरूण धवन और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेन्ड नताशा दलाल ने इसी साल 24 फरवरी को अलीबाग के ध मेंशन हाउस में धूमधाम से शादी रचाई थी|

 

 

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने तुषान भिंडी के साथ 15 मई 2021 को ओस्ट्रेलिया में शादी की थी|

यामी गौतम-आदित्य धर

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था| यामी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुपचुप शादी का खुलासा किया था|

 

राजकुमार राव-पत्रलेखा

बॉलुवुड एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे| बॉलीवुड कपल ने चंडीगढ में सात फेरे लिए| शादी में केवल करीबी ही शामिल हुए थें|

अनुष्का रंजन और आदित्य सील

अनुष्का रंजन और आदित्य सील 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए| इस शादी में आलिया भट्ट भी पहुंची थीं|

 

विनीत कुमार और रूचिरा गोरमरे

मुक्काबाज एक्टर विनीत कुमार सिंह ने गर्लफ्रेंड रूचिरा गोरमरे संग 29 नवंबर को शादी की थी|

 

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 डिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए| इस कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए|

Related posts

स्किन केयर टिप्स: त्वचा की सभी समस्याओं का समाधान है कच्चा दूध, जानिए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल

Live Bharat Times

मार्च 2022 तक महंगे हो सकते हैं एसी फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें 10% बढ़ सकती हैं

Live Bharat Times

यात्रा विशेष: ये हैं दुनिया के सबसे शांत देश, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी चिंता के घूम सकते हैं…

Live Bharat Times

Leave a Comment