Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

213 वैकेंसी : सिर्फ महिलाओं के लिए मौका, सैलरी 15,000 रुपये प्रतिमाह

महिलाओं के लिए सरकारी विभागों में नौकरी का सुनहरा मौका है। बिहार सरकार के तहत महिला एवं बाल विकास निगम ने काउंसलर की भर्ती की है। इसके तहत 213 रिक्त पदों को भरा जाना है।

इन पदों को राज्य के समाज कल्याण विभाग में भरा जाना है। इसके लिए महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट www.wdc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून, 2022 है।

वेतन और आयु सीमा
काउंसलर के पद पर नियुक्ति के बाद महिलाओं को 15,000/- प्रतिमाह दिया जाएगा। जहां तक ​​आयु सीमा का सवाल है, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और राज्य एससी/एसटी के लिए 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार होगी।

आवश्यक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास साइकोलॉजी/सोशियोलॉजी/लॉ में बैचलर डिग्री (बीए-एलएलबी) होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया का तरीका

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

लोक सेवा आयोग में भर्ती , लॉस्ट डेट से पहले करे अप्लाई

Live Bharat Times

उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेक टियर 2 और टियर 3 शहरों में भर्तियाँ बढ़ाएगा

Live Bharat Times

BOB – Bank of Baroda 2023 ने Senior Manager पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

Admin

Leave a Comment