Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

50 हज़ार के इनामी हाजी याकूब कुरैशी बेटे इमरान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात मेरठ पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरेश और उनके बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है की यह दोनों बाप-बेटे दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अपने रिश्तेदारों के यहाँ छिपे हुए थे। मेरठ पुलिस दोनों को दिल्ली से मेरठ ला रही है। गौरतलब है की बीती 31 मार्च 2022 को पुलिस ने हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने  पाया की फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान और  फिरोज के सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।इसके बाद मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर करके एक साल पहले जेेेेेल चला गया था ,जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर अभी बाहर हैं।

आईजी मेरठ रेंज ने आरोपी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर  50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था, दोनों आरोपियों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी। इसके बाद सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।दोनों पिता-पुत्र चांदनी चौक में अपने एक रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनकी बेटे के गिरफ्तार होने की खबर बाहर आते ही याकूब के समर्थकों में हड़बड़ाहट फ़ैल गयी है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ऐसा  बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ आ रही है।

Related posts

पंजाब के इन 3 मंत्रियों को हाई कोर्ट ने दी जमानत

Admin

दिल्ली प्रदूषण: वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- प्रदूषण से निपटने के लिए कार पूलिंग लागू की जाएगी

Live Bharat Times

ईशान और विराट की रेकॉर्डतोड़ पारी से भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया

Admin