Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद आज एम्स में निधन हो गया। पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव व्यायाम करते हुए गिर पड़े। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। राजू ने 42 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 58 साल की उम्र में आज अंतिम सांस ली।

डॉक्टरों के मुताबिक राजू के दिमाग की नसें ब्लॉक हो गई थीं। इस वजह से ऑक्सीजन दिमाग के ऊपरी हिस्से तक नहीं पहुंच पाती थी। यही कारण है कि उन्हें होश नहीं आ रहा था। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक राजू के लिए होश में आना तब तक मुश्किल था जब तक उसके दिमाग में ऑक्सीजन पूरी तरह से नहीं पहुंच जाती। राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर पैदा हो गई है।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं। मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे।

Related posts

खजूर खा कर ही रोजा खोलने का क्यों है रिवाज, जाने वजह और इसके फायदे

Live Bharat Times

मध्य प्रदेश: भाजपा को झटका, बीजेपी नेता यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो गए

Live Bharat Times

‘KGF 2’ के बाद अब धनुष की फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे संजय दत्त, एक्टिंग के लिए कितने करोड़ रुपए देंगे?

Admin

Leave a Comment