
आप सभी ने अब तक केला खाने के कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप केले के फूल का सेवन करने के बारे में जानते हैं? शायद नहीं.
कैसे बनाना है केले के फूल से काढ़ा- इसको बनाने के लिए सबसे पहले केले के फूलों को पानी में अच्छे से उबाल लें. उसके बाद इस पानी में थोड़ा का नमक डालकर अच्छे से पकाएं. अब जब यह ठंडा हो जाए, तो इस पानी में आधा चम्मच जीरा पाउडर और काली मिर्च मिक्स कर दें. आपका काढ़ा तैयार है.
फ्री-रेडिकल्स के असरों को करता है कम- केले का फूल एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने की वजह से फ्री-रेडिकल्स को कम करने में सहायता करता है. जी हाँ और केले के फूलों से तैयार काढ़े का सेवन करने से कैंसर और एंटी-एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी सहायता मिलती है.
गर्भाशय को रखे हेल्दी- केले के फूलों से तैयार काढ़े का सेवन करने से गर्भाशय में होने वाली परेशानियों को दूर करके यूट्रस को हेल्दी रखने में सहायता मिलती है. हालाँकि इस काढ़े को बनाने के लिए केले के फूल में थोड़ी सी हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिक्स करके काढ़ा बनाकर पिएं.
डाइजेशन- यह पेट में भोजन के अवशोषण को बढ़ावा देने में मददगार हैं और इसके काढ़े से एंजाइटी दूर होती है.
मेंटल हेल्थ- केले का फूल आपकी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखता है. जी हाँ और यह आपके मूड को बूस्ट करता है. इसमें उपस्थित मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करके डिप्रेशन की समस्या को दूर रखता है.
डायबिटीज कंट्भूमिका करें- आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि केले के फूलों से तैयार काढ़ा डायबिटीज रोगियों के शरीर में इंसुलिन का स्तर कंट्भूमिका रखने में भी सहायता करता है.
