Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

जरूरत की खबर: 6 स्कूलों में फैला कोरोना, जानिए आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चों को संक्रमण से कैसे बचा सकते हैं

 

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. एक हफ्ते में गुजरात में मामले 89 फीसदी, हरियाणा में 50 फीसदी और दिल्ली में 26 फीसदी बढ़े हैं. गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों में छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बुधवार, 13 अप्रैल को नए मामले सामने आने के बाद नोएडा और गाजियाबाद के 6 निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 26 छात्र कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसके चलते 5 स्कूलों को 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है.

इससे पहले सोमवार को नोएडा में एक ही स्कूल के 13 छात्र और 3 शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इन सभी बच्चों की उम्र 8 से 18 साल बताई जा रही है। जो छात्र पहले संक्रमित हुआ था उसे कोरोना की वैक्सीन नहीं मिली थी।

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका बच्चा ऑफलाइन क्लास अटेंड करने के लिए घर से स्कूल जाता है तो माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को क्या ध्यान रखना चाहिए।

इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर अपनी गाइडलाइंस जारी की है। इसके अनुसार…

स्कूल इन जगहों को हर शिफ्ट के बाद सैनिटाइज करवाएं।

खेल का मैदान, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, जिम, गलियारा और शौचालय।
कक्षा के दरवाजे, स्विच बोर्ड, ब्लैकबोर्ड और बेंच।
स्कूल प्रबंधन रखें ये मूलभूत सुविधाएं

स्वच्छता नियमों को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करें।
कक्षा, पुस्तकालय और स्टाफ रूम को हवादार रखें।
स्कूल में विभिन्न स्थानों पर हैंड वॉश स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए।
एक ‘बीमार कक्ष’ बनाएं जिसमें बुनियादी दवाएं रखी जाएं।

Related posts

पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरो शो की दी भेट, जानिए क्यां है खासियत

Admin

सोनी-ज़ी के विलय से प्रतिस्पर्धा को नुकसान हो सकता है, जांच की जरूरत है, एंटीट्रस्ट वॉचडॉग कहते हैं: रिपोर्ट

Live Bharat Times

पंजाब कैबिनेट : सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी

Live Bharat Times

Leave a Comment