Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

UP में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में बनी सरकार, 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

प्रियंका गांधी ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि अगर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी. इससे पहले उन्होंने महिलाओं को 40 फीसदी विधानसभा टिकट देने का भी ऐलान किया था. प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बड़ा चुनावी कार्ड खेला है. पार्टी 1989 से राज्य में सत्ता से बाहर है और राज्य की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है, जहां आगामी चुनावों में भाजपा और सपा के साथ सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें पढ़ने और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन चाहिए। मुझे खुशी है कि आज घोषणा समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने फैसला किया है कि अगर सरकार बनी, इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी।

19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को ज्यादा टिकट देने से सरकार में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा.

Related posts

यूपी चुनाव 2022: क्या मथुरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं सीएम योगी? जानिए क्या हैं कारण

Live Bharat Times

कर्नाटक: 31 जनवरी को हटेगा रात का कर्फ्यू, बेंगलुरु में फिर खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बैन

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी आज वाराणसी पहुंचेंगे, कर सकते हैं 5G की घोसणा

Live Bharat Times

Leave a Comment