Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

चारु आसोपा के आरोपों के बाद सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने तोड़ी चुप्पी

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारु आसोपा के बीच पिछले कई दिनों से शादी को लेकर चर्चा चल रही है. खबरों की मानें तो शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई थी, लेकिन बाद में पैचअप हो गया था. लेकिन अब उनके रिश्ते में इतनी कड़वाहट आ गई है कि उन्हें तलाक लेने के लिए कानूनी तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया के जरिए दोनों लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. कुछ दिन पहले चारु आसोपा ने राजीव सेन और उनके रिश्ते को लेकर बयान दिया था. वहीं अब राजीव सेन ने भी अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उनका बयान भी अब चर्चा में आ गया है.

चारु आसोपा और उनके रिश्ते में खटास की खबरों के बीच राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में राजीव ने लिखा- ‘मुझे लगता है कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है और बहुत सारी ब्रेकिंग न्यूज चल रही है, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, मैं मीडिया से आग्रह करता हूं कि मेरी शादी और परिवार पर ध्यान केंद्रित न करें. सकारात्मक रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद. भगवान आप लोगों को खुश रखे.

बीते दिनों मीडिया से बातचीत करते हुए चारु ने राजीव संग अपने अलगाव की खबर पर मुहर लगा दी थी. इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे अब इसके बारे में बात करने के लिए मजबूर किया गया है. हमने शादी खत्म करने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है और मैंने प्रक्रिया शुरू की है.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

लोगों को पसंद आया विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’,सोशियल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

Live Bharat Times

TV Update: रूपाली गांगुली के लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा का होगा प्रीक्वल, 11 एपिसोड के साथ ओटीटी पर होगा स्ट्रीम

Live Bharat Times

धाकड़ गर्ल: कंगना रनौत काशी विश्वनाथ पहुंचीं

Live Bharat Times

Leave a Comment