Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

DELHI DEHRADUN EXPRESS WAY : अब आधे से भी कम समय में पहुंच जाएंगे दिल्ली से देहरादून, जानिए एक्सप्रेसवे की खूबियां

दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे समय पर अक्टूबर 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्‍सप्रेसवे पर चल रहे कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी दी है। गडकरी के अनुसार एक्‍सप्रेसवे से वाहन चालकों का समय बचेगा। अभी जितना समय लगता है, उससे आधे से भी कम समय लगेगा। अभी दिल्‍ली से देहरादून छह घंटे और दिल्‍ली से हरिद्वार 5 घंटे का समय लगता है, एक्‍सप्रेसवे बनने के बाद यह समय 2 घंटे और 2.30 घंटे का रह जाएगा। इसके बन जाने से दिल्‍ली, देहरादून के अलावा उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा। ये एक्‍सप्रेसवे बहुत ही खास है, इसमें कई जगह इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं, जिससे रास्‍ते में पड़ने वाले कई शहरों को भी इससे फायदा मिल सके. यह एक्‍सप्रेसवे दिल्‍ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक जाएगा।

एक्सप्रेसवे की खूबियां :-

  • एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा (12 किमी. लंबा) बनाया जा रहा है
  • 340 मीटर दात काली सुरंग शामिल है, जिसका काम पूरा करा लिया गया है
  • 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड इस हाईवे को दिल्ली से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाओं को जोड़ेगा
  • एक्सप्रेसवे से हरिद्वार को कनेक्ट करने के लिए 6 लेन रोड के निर्माण किया जा रहा है
  • 6 लेन का एक्‍सप्रेसवे पर 25 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड होगी
  • एक्सप्रेसवे पर कुल 14 सुरंगे बनेंगी
  • एक्सप्रेस वे डिज़ाइन इस तरह किया जा रहा है, यहां वाहनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा रहे

Related posts

दिल्ली येलो अलर्ट: दिल्ली में ओमिक्रोन का खौफ, राज्य सरकार ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें क्या खुला और क्या बंद

Live Bharat Times

चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, चीन का वादा- वापसी में नहीं होगी कोई बाधा

Live Bharat Times

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनएसई की पूर्व अध्यक्ष चित्रा रामकृष्ण को जमानत दी, फोन टैपिंग का था मामला

Admin

Leave a Comment