Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

कपिल सिब्बल ने साधा निशाना, बोले- सीबीआई अब बिना पिंजरे का तोता

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को सीबीआई पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई कभी पिंजरे में बंद होता हुआ करती थी। अब बिना पिंजरे की तोता है। अब इसके फर भगवा हैं और पंख ईडी है। जो इसके मालिक कहते हैं वही करती है।दरअसल, कपिल सिब्बल ने यह बात सिसोदिया के आवास पर छापे को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से कही है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, अब जब केजरीवाल का उदय हो रहा है, तो यह भाजपा को अस्थिर करने का समय है। साथ ही उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को सरकार के हाथ बताया था।

अपने ट्वीट में उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि सिसोदिया के आवास पर हुई सीबीआई की जांच देर शाम तक चली। आप नेता ने बताया है कि जांच एजेंसी ने उनका कंप्यूटर और मोबाइल फोन ले लिया है।दरअसल, सीबीआई को ‘तोता’ बताने वाली टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने की थी। साल 2013 में कोयला आवंटन मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही थी। उस दौरान जस्टिस आरएम लोढ़ा ने ‘पिंजरे के तोते’ की बात कही थी। साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि पिंजरे में बंद तोते को रिहा करने में कितना समय लगेगा। हाल ही में सिब्बल ने शीर्ष न्यायालय के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाया गोरखपुर में जनता दरबार, सुनी हर फरियादी की पुकार

Live Bharat Times

आज से शुरू होगी काँवण यात्रा…..प्रशासन हेलीकाप्टर से करेगा निगरानी

Live Bharat Times

कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रॉन ने मचाया खौफ, एक दिन में आए 17 केस, 5 राज्य चपेट में

Live Bharat Times

Leave a Comment