Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी – बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी ,

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री गाजीपुर और चंदौली जिले का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फिर शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और फिर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। दरअसल, प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है।

प्रदेश में गंगा, यमुना, बेतवा और चंबल नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करना पड़ रहा है और अब तक हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।आपको बता दे की अभी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालत हो रखे हैं ..  .

Related posts

कोरोना, मंकीपॉक्स, एड्स तीनों बीमारियो ने एक साथ लिया युवक को अपनी चपेट में

Live Bharat Times

यूपी चुनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लौटाया चांदी का ताज, कहा- गरीब की बेटी की शादी में पायल बनवाएं

Live Bharat Times

दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में दिल्ली 2 नंबर पर, लिस्ट में कोलकाता और मुंबई भी शामिल

Admin

Leave a Comment